BMW अब और टिकाऊ टायरों से लैस

0
433

नई दिल्ली.
BMW अपनी कारों को टिकाऊ टायरों से लैस करने वाली पहली ऑटो कंपनी बन गई है। खुशी जाहिर करते हुए कंपनी ने कहा कि, प्रमाणित प्राकृतिक रबर से बने टायरों का उपयोग हमारे उद्योग के लिए उपलब्धि है। इस तरह हम जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए जैव विविधता और वनों को संरक्षित करने में मदद कर रहे हैं। नए 22-इंच P ZERO टायर अब FSC लेबल प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले टायर बन गए हैं।

इस सर्टिफिकेशन को प्राप्त करने के लिए, पिरेली ने अपने अमेरिकी प्लांट्स को FSC सर्टिफाइड नेचुरल रबर और रेयान का उपयोग करके टायर बनाने के लिए अनुकूलित किया। इसके बाद बीएमडब्ल्यू को दिए जाने वाले टायर ऑटो फर्म की सख्त प्रदर्शन आवश्यकताओं को भी पूरा करते हैं, जिसमें विशेष रूप से लो रोलिंग रिस्टेंस और स्लो नॉइज लेवल शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, टायरों में प्राकृतिक रबर और रेयान का इस्तेमाल किया गया है, जो पहियों को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी पर आधारित सामग्री है। कंपनी 22 इंच के टायर विशेष रूप से Pirelli से प्राप्त करेगी और इस साल अगस्त से BMW X5 xDrive45e प्लग-इन-हाइब्रिड में उनका इस्तेमाल करेगी।
कंपनी कई वर्षों से FSC संगठन के साथ भी काम कर रही है। इसने बीएमडब्ल्यू i3 में FSC-प्रमाणित लकड़ी का इस्तेमाल किया, जिसे पहली बार 2013 में बाजार में लॉन्च किया गया था। प्रमाणित लकड़ी का उपयोग आगामी बीएमडब्ल्यू iX में भी किया जाएगा।

बता दें कि आज कल इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ साथ हर बड़ी कार कंपनी अलग अलग टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है जिसे बाद में कई छोटी कंपनियों द्वारा भी अपनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here