मर्दाना ताकत को बढ़ाता है लहसुन, आकर्षित होती हैं महिलाएं

0
379

नई दिल्ली
लहसुन हमारे शरीर को ऐसी क्षमता प्रदान करता है, जिससे हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। पुरुषों के लिए भी लहसुन का फायदा बहुत ही उपयोगी माना जाता है। लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों की सेक्स लाइफ में सुधार करता है और उनकी मर्दाना ताकत को भी बढ़ाता है। हाल ही में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार भी यह दावा किया गया कि जो पुरुष लहसुन खाना पसंद करते हैं, महिलाएं उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं।

-हृदय को मजबूत रखने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन के सेवन से हृदय आघात जैसे कई खतरों का जोखिम भी कम हो जाता है, इसलिए लहसुन खाना आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

-लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। दरअसल लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप लहसुन हो हल्का भून कर भी खा सकते हैं।

-फिटनेस को लेकर हर कोई जागरूक रहता है। आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्चा लहसुन चबाएं और उसके बाद एक छोटा गिलास पानी पी लें। आपको कुछ दिन में फर्क साफ दिखने लगेगा। इससे आप दिन एक्टिव फील करेंगे और आपकी फिटनेस भी दिन ब दिन मजबूत होती जाएगी।

-पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए लहसुन का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना बना सकते हैं।

और भी हैं फायदे-
-रात में सोते समय तकिए के नीचे लहसुन की कलियां रखने से मच्छर और मक्खी दूर रहते हैं।
-लहसुन में विटामिन बी6 भी मिलता है, जो नींद ना आने की बीमारी में काफी फायदेमंद होता है।
-तकिए के नीचे लहसुन की कलियां रखने से इम्यूनिटी बढ़ती है, आप बेतर महसूस करते हैं।
-लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को संक्रमण से हद तक बचाता है
-एलिसिन तत्व के चलते बंद होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, इंफेक्शन नहीं होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here