Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 May 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 20 मई है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां  और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?

मेष- मेष राशि वालों के लिए आज सूर्य तथा चन्द्र गोचर स्वास्थ्य को लेकर नई आशा दे सकता है। राशि स्वामी मंगल तथा चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से किसी सरकारी कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं।

वृषभ- आज के दिन शनि तथा चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। गृह निर्माण में सफलता के आसार हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज शुभ दिन है। जॉब वालों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।

कर्क- आज के आपको किसी सन्त का आशीर्वाद मिलेगा। सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी।

सिंह- आज के दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। जॉब में प्रोमोशन की योजना भी बनेगी। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या- कन्या राशि के जातकों का जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। गुरु तथा शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति दिखाई दे रही है। जॉब में तुला या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।

वृश्चिक- आज के दिन आपको राजनीतिक क्षेत्र में सफल मिलेगी।जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा।

धनु- आज के दिन आपको जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

मकर- आज के दिन आप पिता की सहायता से किसी सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि तथा चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया कार्य प्रदान कर सकते हैं।

कुम्भ- आपकी राशि में गुरु  हैं तथा सिंह का चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है।

मीन- आज के दिन जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here