Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1861 में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि, लघु कथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक एवं चित्रकार रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 07 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1832- यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
1861- नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार और गीतकार रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म।
1880- महान भारतीय संस्कृतज्ञ एवं विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म।
1889- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म।
1907- बम्बई(अब मुंबई) में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन।
1934- फिलीपींस में विश्व के सबसे बड़े आकार का मोती मिला।
1940- विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1952- इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1973- अरुणाचल प्रदेश की नयी राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।
1975- अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1976- एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने ‘टेलीफोन’ (दूरभाष) नाम दिया।
2001- हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन।
2002- चीन का विमान एमडी-82 पीत सागर में गिरा, 112 लोगों की मौत।
2004- आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका के एक व्यापारी निक बर्ग का सर कलम किया। इस घटना को रिकार्ड कर इंटरनेट पर जारी किया गया।
2004- नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफा दिया।
2008- भारत ने 3500 से 5000 किलोमीटर तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम परमाणु मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल प्रक्षेपण
2008- पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2010- चिली ओईसीडी का 31वां सदस्य बना।
2015- ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी को मिला बहुमत, डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here