Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 22 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1500- पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1728- पेरियर डी मैरविक्स ”पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
1769- मैडम डु बैरी किंग लुई XV की “आधिकारिक” मालकिन बनी।
1792- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में तटस्थता की घोषणा की।
1870- रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादीमीर लेनिन का जन्म।
1884- थॉमस स्टीवंस ने दुनिया भर में पहली बाइक यात्रा शुरू की।
1898- अमेरिकी राष्ट्रपति मैककिनले क्यूबा ने बंदरगाहों की नाकाबंदी का आदेश दिया।
1915- जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया।
1921- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1931- मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1954- तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958- एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1970- प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
1983- अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992- मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।
2004 – उत्तर कोरिया के भरगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत।
2005- बांडुंग (इंडोनेशिया) में दूसरे एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन की शुरूआत हुई।
2008- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013- भारतीय कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुडी जयरामन का निधन।
2016- 170 से ज्यादा देशों में जलवायु परिवर्तन संबंधी पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here