Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 14 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1537- गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों ने हत्या की।
1556- पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में अकबर का 13 वर्ष की उम्र में राजाभिषेक हुआ।
1658- दारा शिकोह ने बहादुरपुर की युद्ध में शाह शुजा को हराया।
1670- रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियों को वियना से बाहर किया।
1743- हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1881- कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
1899- अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1920- शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1931- महान क्रान्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर (अब पाकिस्तान में) के एक जेल में फांसी दी गयी।
1945- पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1989- ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
2005- वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यू ट्यूब की शुरुआत हुई।
2005- लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।
2006- न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल शुरु की।
2007- मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन।
2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।
2009- सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
2017 – भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।
2019- जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 40 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौत और कई घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here