Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन रूस ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 03 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1957 – सोवियत संघ (अब रूस) ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा।
1958 – सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड योजना की घाेषणा की गयी।
1984 – भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
2000 – भारत सरकार ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की।
2001 – अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को घर में नजरबन्द किया गया।
2011- फ्रांस के कान्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
2014- अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

03 नवंबर के देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1688 – राजा सवाई जयसिंह का जन्म हुआ।
1906 – प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ।
1933 – नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म हुआ।
1937 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म हुआ।
1976 – निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म हुआ।

03 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1936- तमिल भाषा के विद्वान एवं प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का निधन हुआ।
1947 – परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन हुआ।
2013 – प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन हुआ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here