Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2006 में पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1237-  इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1524- वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमेरिका में पहले प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत।
1654- इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1846- अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1897- ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
1911- फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1981- मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1992- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा
2001- सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003- गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006- पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
2006- यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।
2008 -चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो-7’ का प्रक्षेपण किया।
2009- भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का खुलासा किया।
2011- नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई।
2015 – सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।

25 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1916 – प्रसिद्धि अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री एवं महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1914- भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।
1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ।
1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1977 – जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म हुआ।

25 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1955- भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का निधन हुआ।
1989- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह चक्र का निधन हुआ।
1990- बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का निधन हुआ।

2010 – हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here