file Picture

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमितोंं की संख्या 33 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस जालेवा विषाणु 75 हजार से अधिक नये मामले दर्ज किए गए तथा एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इस दौरान संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या अपेक्षा से कम रही, जिसके कारण सक्रिय मामलों में 18 हजार से अधिक की वृद्धि हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी किए गए आंकड़ों के ते अनुसार देश में  पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 75,760 नये मामल दर्ज किए गए और संक्रमितों का आंकड़ा  33,10,235 हो गया। कोरोना की संख्या में एक दिन में हुई वृद्धि का विश्वभर में यह तीसरा सर्वाधिक संख्या है।  इससे पहले अमेरिका में 17 जुलाई को 76,930 और 25 जुलाई को 78,427 मामले सामने आए थे। भारत में इससे पहले एक दिन में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल 22 अगस्त को दर्ज किया गया था। उस दिन भारत में 70,488 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 56,013 मरीज स्वस्थ हुए हैं,  जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 25,23,772 हो गई है।देश में इस समय कोरोना के  7,25,991 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान देश के सिर्प आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मरीजों की संख्या कम हुई है। वहीं इस अवधि में 1023 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 60,472 हाे गई। देश में सक्रिय मामले 21.93 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.24 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.83 प्रतिशत है।  महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 6,956 बढ़कर 1,73,195 हो गई तथा 295 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23,089 हो गया। इस दौरान 7,637 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,22,427 हो गई।

देश का दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 2,276 बढ़ने से सक्रिय मामले 92,208 हो गये। राज्य में अब तक 3541 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 2,86,720 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।  वहीं  कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1198 की वृद्धि हुई है और यहां अब 83,627 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,091 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,11,688 लोग स्वस्थ हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here