Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1909 में भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 30 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1611 – गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 – पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 – मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 – लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 – बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 – भारत में गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगों की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल।
2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

30 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1821- प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की का जन्म हुआ।
1887 – बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का जन्म हुआ।
1909 – मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ।
1932- प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का जन्म हुआ।
1949- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म हुआ।

30 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1883 – महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1974- प्रसिद्ध ग़ज़ल एवं ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का निधन हुआ।
1984- प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का निझन हुआ।
1990- प्रसिद्धि अभिनेता विनोद मेहरा की निधन हुआ।
1990- प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन हुआ।
2014 – प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here