Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
1774 – इंग्लैंड से सुप्रीम कोर्ट के जज ईस्ट इंडिया कंपनी प्रबंधन में सुधार के लिए कलकत्ता पहुंचे।
1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
1872 – अमेरिका के न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
1889 – फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियाे पर अपना पहला भाषण दिया।
1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
1050- मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
1952 – श्रीरामलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य की मांग लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
1954 – मिस्र और ब्रिटेन ने संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद ब्रिटिश सैनिक मिस्र से रवाना हुए।
1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1962 – चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।
1970 – स्वदेश निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1983 – एस चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1994 – तेल अवीव में एक बस में फिलीस्तीनी बम हमले में 22 लोगों की जान चली गयी।
2003 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2005 – सद्दाम हुसैन पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिए बगदाद में अभियोग चलाया गया।
2009 – हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुए।
2012 – लेबनान की राजधानी बेरूत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल।

19 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1870- प्रसिद्ध क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का जन्म हुआ।
1903- प्रसिद्ध संगीतकार आरसी बोराल का जन्म हुआ।
1910- प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री सुब्रह्म्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ।
1911- प्रसिद्ध शायर मजाज़ का जन्म हुआ।
1920- हॉकि खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म हुआ।
1920 – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का जन्म हुआ।
1929 – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म हुआ।
1961 – बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्म हुआ।

19 अक्टूब को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1945- मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
1971- प्रसिद्ध साहित्यकार रामअवध द्विवेदी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here