विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 11.03 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3.92 करोड़ से ज्यादा लोग इससे अब तक प्रभावित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से विश्व में अब तक 3.92 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 11.03 लाख लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। यहां इस संक्रमण से अब तक 2.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 80.48 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 62,212 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या अब 74.36 लाख हो गई है। देश में इस समय कोरोना के कुल 7.95 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 65.24 लाख लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गई है जबकि यहां करीब 1.53 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.61 लाख से अधिक है और 23,580 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,723 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,616 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.36 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,775 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.76 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,325 लोगों की मृत्यु हुई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,577 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 85,704 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,370 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,519 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 29,870 लोगों की मौत हो चुकी है।

चिली में कोरोना से 4.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,529 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.20 लाख से पार पहुंच गई है और 10,142 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,427 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.86 लाख से अधिक हो गई है और 5,623 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.59 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,767 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.53 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,347 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,531 लोगों की मौत हुई है।तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,153 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना से सऊदी अरब में अब तक 3.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 5,144 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है।  पाकिस्तान में कोविड-19 से अब तक 3.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,638 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here