दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से दैनिक मामले में पिछले 21 दिनों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 55 हजार से अधिक नये मामले दर्ज किए गए तथा सात सौ ज्यादा मरीजों की मौत हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 13 अक्टूबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,342 दर्ज किए गए। इसके बाद देश में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 71,75,881 हो गई। वहीं इस दौरान इसके कारण 706 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 71,75,881 हो गया। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के संक्रिय मामलों में 23,124 मामलों की कमी हुई है। इस समय देश में कोविड-19 के संक्रिय मामलों की संख्या 8,38,729 है। वहीं इस अवधि में देश में 77,760 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब तक  62,27,296 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। भारत में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 11.69 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 86.78 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.53 फीसदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here