संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में कोरोना से संक्रमितों की संख्या तीन लाख नौ हजार से ज्यादा हो गई है। दिल्ली में आज इस संक्रमण 2,780 नए मामले दर्ज किए। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट  बढ़कर 91 फीसदी के पार पहुंच गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार  राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हो गई। इस दौरान 3,057 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल इस जानलेवा विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,81,869 हो गई।  साथ ही कोविड-19 रिकवरी रेट 91.11 फीसदी पर पहुंच गयया।  वहीं इस दौरान  29 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर  5,769 हो गई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 48,753 लोगों जांच की गई और इसमें पाॅजिटिव दर 5.70 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 36,23,429 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,90,706 है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 8.54 प्रतिशत पाई जा रही है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 297 और घट कर 21,701 रह गई है।   इनमें से होम आइसोलेशन में 12,470 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here