इंटरनेटनमेंट डेस्क

प्रखर प्रहरी

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने दिया को नौ शर्तों और एक लाख के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया, लेकिन रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को जमानत नहीं दी गई है। फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, इसी मामले में सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत मिल गई है।

इससे पहले सेशन कोर्ट ने मंगलवार को रिया की जमानत अर्जी खारिर कर दी थी और रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन और यानी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था।

किन शर्तों के साथ न्यायालय ने दी जमानत

  • रिया को 10 दिनों तक रोज सुबह 11 बजे करीबी पुलिस स्टेशन में हर रोज हाजिरी देनी होगी।
  • पासपोर्ट जमा करवाना होगा। कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी।
  • यदि वे ग्रेटर मुंबई से भी बाहर जाती हैं तो उन्हें जांच अधिकारी को इस बारे में पहले सूचना देनी होगी।
  • रिया को महीने के पहले सोमवार को एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी। यह छह महीने तक करना होगा।
  • रिया ड्रग डीलर्स का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने या किसी और के फायदे के लिए किसी भी तरह से ड्रग्स को आगे नहीं बढ़ाया है।
  • फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिसके आधार पर यह माना जाए कि जमानत मिलने के बाद वह कोई अपराध कर सकती हैं।
  • रिया को फिलहाल इस केस से जुड़े किसी भी गवाह से मिलने की अनुमति नहीं होगी।
  • रिया को हर सुनवाई के दौरान हर हाल में अदालत में मौजूद रहना होगा।
  • किसी भी तरह से जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here