संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित हर साल खास है की श्रृंखला बुधवार को जारी की।  पीएम मोदी 07 अक्टूब अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और बीजेपी की यह श्रृंखला 2001 से मोदी की  20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर है। इसमें उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि को बताया गया है।

गुजरात के चार बार लगातार मुख्यमंत्री रहे मोदी को बीजेपी ने 2013 में अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और मई 2014 में उनकी अगुवाई में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव लड़ा और अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह तीन दशकों के बाद पहला मौका था कि किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला। चुनाव हालांकि एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रुप में लड़ा गया था और केंद्र में मोदी की अगुवाई में एडीए की सरकार बनी।


बीजेपी ने बताए मोदी के 20 साल में किए गए 20 बड़े कामः-

वर्ष 2001 में  सात अक्टूबर को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
वर्ष 2002 में  मोदी ने  गुजरात विधान सभा चुनाव की अगुवाई की और उनके नेतृत्व में गुजरात बीजेपी के इतिहास में चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ सीटें आयीं।
वर्ष 2003 में पहले ‘वाइब्रेंट गुजरात’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट के दौरान 14 अरब डॉलर के 76 सहमति ग्यापन हस्ताक्षर किये गये।
वर्ष 2004 में बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कन्या केलवणी योजना और शाला प्रवेशोत्सव प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
वर्ष 2005 में राज्य में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान लांच किया गया। अभियान के बाद राज्य में बेटियों की जन्म दर में वृद्धि देखी गई।
वर्ष  2006 में गुजरातवासियों को दिया ज्योतिग्राम योजना का तोहफा।
वर्ष  2007 में मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने तीसरा विधान सभा चुनाव जीता और वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने।
वर्ष 2008में  गुजरात की धरती पर टाटा नैनो का किया स्वागत, कार मैन्युफैक्चरिंग का गुजरात हब बना।
वर्ष 2009में  राज्य के आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए ई-ग्राम, विश्व-ग्राम योजना का किया उद्घाटन।
वर्ष 2010 में  गुजरात के 50 साल के इतिहास को अगले 1,000 साल के लिए सहेजने के लिए 90 किलो के टाईम कैप्सूल में किया सील।
वर्ष  2011 में 17 सितम्बर  को सद्भावना मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।
वर्ष  2012 में 26 दिसम्बर को श्री मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
वर्ष  2013 में 13 सितम्बर  को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में श्री मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाने का निर्णय लिया गया।
वर्ष 2014 में 26 मई को मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
वर्ष 2015 में 21 जून को दुनिया भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
वर्ष 2016 में भ्रष्टाचार, काले धन और जाली मुद्रा से लड़ने के लिए डीमोनेटाईजेशन किया गया और डिजिटल लेन-देन के लिए भीम–यूपीआई लॉन्च किया गया।
वर्ष 2017 में एक देश एक कर प्रणाली, जीएसटी यानी
वस्तु एवं सेवा कर लागू किया गया।
वर्ष 2018 में  दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया गया।
वर्ष 2019 में श्री मोदी प्रचंड जीत के साथ लागातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
वर्ष2020में सही समय पर पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना को महामारी बनने से रोका। जन-जन तक बीमारी से लड़ने की जानकारी पहुंचाई और लोगों को जागरुक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here