विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 3.57 करोड़ हो गई है, जबकि 10.47 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु ने  सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में लगभग 74.96 लाख लोग आ चुके हैं। वहीं करीब 2.11 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 66.85 लाख से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं लगभग 1.04 लाख लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 49.27 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लगभग 1.47 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 12.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21559 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक करीब 8.70 लाख से लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 27017 लोगों की मृत्यु हुई है।

वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक  8.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32834 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से स्पेन में अब तक लगभग 8.25 लाख से अधिक संक्रमित हुए हैं तथा 32486 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं अर्जेंटीन में कोरोना से अब तक 79.24 लाख से ज्यादालोग संक्रमित हुए हैं तथा 21827 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोविड-19 से अब तक लगभग 7.90 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 82348  लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

दक्षिण अफ्रीका———-6.83 लाख——————————–17103

फ्रांस———————6.76 लाख———————————-32383

ब्रिटेन———————-5.33 लाख ————————–42535

ईरान———————-4.80 लाख——————————27419

चिली———————4.73 लाख——————————-13070

इराक————————3.87 लाख—————————9531

बंगलादेश——————3.72 लाख—————————-5405

सऊदी अरब—————-3.37 लाख————————–4923

इटली————————3.30 लाख————————-36030

तुर्की————————-3.28 लाख————————–8553

फिलीपींस——————-3.27 लाख————————-5865

पाकिस्तान—————–3.16 लाख—————————6523

इंडोनेशिया—————–3.11 लाख—————————11372

जर्मनी————————3.07 लाख————————9550

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here