Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरप्तार किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 03 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हक्ष्ताक्षर किए।
1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1863- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की। 1880- पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शाकुन्ताल का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994- भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1996 – पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-मिसाइल का परीक्षण किया।
2011- विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।
2011- पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।
2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

03 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1890- उड़ीसा के समाजसेवी एवं सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ।
1949- फ़िल्म निर्देशक जेपी दत्ता का जन्म हुआ।
1953- भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म हुआ।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया में दूसरा टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

03 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1923- भारत की पहली महिला स्नातक एवं पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ।
1953- प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता एवं शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन हुआ।
2007- प्रसिद्ध लेखक एमएन विजयन का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here