Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1869 में दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (मोहन दास करमचंद  गांधी) का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 02 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1492- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952- भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत 1952 में हुई।
1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ।
1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया।
1982- ईरान की राजधानी तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988- दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
1989- तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
1999- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2000 में भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
2001- 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2004- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006- दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007- उत्तर कोरिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012- नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

02 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1869- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी (मोहन दास करमचंद गांधी) का जन्म हुआ।
1898- बिहार के प्रमुख गाँधीवादी एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म हुआ।
1904- देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
1942- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ।

02 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1906- प्रख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1964- प्रसिद्ध गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ।
1975- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ।
1982- ब्रिटिश शासन काल आईसीएस अधिकारी रहे एवं देश के तीसरे वित्त मंत्री सीडी देशमुख का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here