विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 10.02 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों की संख्या लगभग 3.34 करोड़ हो गई है। इस प्राण घातक विषाणु ने सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में 71.49 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं।

वहीं 2.05 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से लगभग 61.5 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 96318 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 47.55 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1.42 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक 11.62 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20456 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 8.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं 25641 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक लगभग 8.09 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32324 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में स्पेन मेक्सिकों से आगे निकल गया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31411 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं मेक्सिको में अब तक लगभग 7.34 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 76603 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

अर्जेंटीना—————–7.23 लाख——————————-16113

दक्षिण अफ्रीका———-6.72 लाख——————————–16586

फ्रांस———————5.82 लाख———————————-31822

चिली———————4.60 लाख——————————-12698

ईरान———————-4.50 लाख——————————25779

ब्रिटेन———————-4.42 लाख ————————–42090

बंगलादेश——————3.61 लाख—————————-5193

इराक————————3.54 लाख—————————9052

सऊदी अरब—————-3.34 लाख—————————4712

तुर्की————————-3.16 लाख————————–8062

पाकिस्तान—————–3.12 लाख—————————6474
इटली————————3.11 लाख————————-35851

फिलीपींस——————-3.09 लाख————————-5448

जर्मनी————————2.89 लाख————————9476

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here