संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः सर्च इंजन गूगल ने आज डूडल बना कर भारतीय सिनेमा की प्रख्यात अभिनेत्री एवं नृत्यांगना जोहरा सहगल को याद किया।  गूगल ने अपने डूडल में उनके क्लासिकल डांस वाले पोज में की तस्वीर बनाई है और इसे चारों तरफ से रंग-बिरंगे फूलों से सजाया है। जोहरा सहगल पर बनाए गए इस स्पेशल डूडल को आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने डिजाइन किया है। 

27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जन्मी जोहरा सहगल का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्लाह खान था। जब 20 वर्ष की थीं, तभी उन्होंने जर्मनी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में बैले नृत्य सीखा। बाद में उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य के दिग्गज उदय शंकर के साथ  जुड़ी और अंतरराष्ट्रीय दौरा किया। जोहरा ने फिल्म ‘नीचा नगर’ में यादगार भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 1946 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी। नीचा नगर को भारतीय सिनेमा की पहली इंटरनेशन क्रिटिकल सक्सेस प्राप्त करने का गौरव हासिल है। ‘नीचा नगर’ को फेस्टिवल का सर्वोच्च सम्मान द पाल्मे डी ओर प्राइज से भी सम्मानित किया गया था।

जोहरा सहगल 1962 में लंदन चली गयीं। यहां पर उन्होंने ब्रिटेन के कई टेलीविजन सीरियलों में काम किया। जोहरा सहगल ने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई है।  जोहरा सहगल अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने वालीं देश के पहले कलाकारों में से एक थीं। उन्हें 1998 में पद्म श्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2010 में पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों सम्मानित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here