विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः दुनियाभर में प्राण घातक कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 9.97 लाख के पास पहुंच गई है। वहीं लगभग 3.30 करोड़ लोग अब तक इससे प्रभावित हो चुके हैं। कोविड-10 सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु ने काफी कहर बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे इस महामारी की चपेट में 71.15 लाख लोग आ चुके हैं। वहीं लगभग 2.05 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से  लगभग 60.75 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 95542 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 47.32 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि करीब 1.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक 11.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20239 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 8.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 25488 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक आठ लाख से अधिक संक्रमित हुए हैं तथा 31870 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 7.30 लाख से अधिक हो गई तथा 76430  लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना से अब तक 7.16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31232 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

अर्जेंटीना—————–7.11 लाख——————————-15749

दक्षिण अफ्रीका———-6.71 लाख——————————–16398

फ्रांस———————5.52 लाख———————————-31675

चिली———————4.58 लाख——————————-12541

ईरान———————-4.46 लाख——————————25589

ब्रिटेन———————-4.38 लाख ————————–42077

बंगलादेश——————3.59 लाख—————————-5161

इराक————————3.49 लाख—————————8990

सऊदी अरब—————-3.33 लाख—————————4683

तुर्की————————-3.14 लाख————————–7997

पाकिस्तान—————–3.11 लाख—————————6455

इटली————————3.10 लाख————————-35835

फिलीपींस——————-3.04 लाख————————-5344

जर्मनी————————2.86 लाख————————9464

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here