Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1907 में शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1796 – महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।
1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1837 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।
1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।
1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1867 – टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया।
1887 – चीन की ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे गए।
1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1923- इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1028- अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हुई।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।
2006- जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो अबे ने शपथ ली।
2007- नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।

28 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का 1885 में जन्म।
1907 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
1929 – सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।
1982- प्रसिद्ध निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का जन्म हुआ।
1982- बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म हुआ।

28 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1837- मुग़ल वंश का 18वां बादशाह अकबर द्वितीय का निधन हुआ।
1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुई पाश्चर का निधन हुआ।
1953- प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
2008- प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2012- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here