विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में 3.13 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 9.66 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे इस महामारी की चपेट में 68.58 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं 199890 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 55.63 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 88935 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 45.58 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 137272 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 11.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19575 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.69 लाख संक्रमित हुए हैं तथा 31369 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.70 लाख से अधिक हो गई है तथा 24397 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 7.01 लाख हो गई तथा 73697 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना से अब तक 6.71 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 30663लोगों की मृत्यु हुई है।
देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

दक्षिण अफ्रीका———-6.62 लाख——————————–15992
अर्जेंटीना—————–6.40 लाख——————————-13482
फ्रांस———————4.97 लाख———————————-31346
चिली———————4.47 लाख——————————-12298
ईरान———————-4.29 लाख——————————24656
ब्रिटेन———————-4.01 लाख ————————–41877
बंगलादेश——————3.52 लाख—————————-5007
सऊदी अरब—————-3.30 लाख—————————4512
इराक————————3.23 लाख—————————8625
पाकिस्तान—————–3.06 लाख—————————6424
तुर्की————————-3.05 लाख————————–7574
इटली————————3.00 लाख————————-35724
फिलीपींस——————-2.98 लाख————————-5049
जर्मनी————————2.77 लाख————————9400

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here