PM Modi

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को लेकर 23 सितंबर यानी बुधवार को देश के सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों से बात करेंगे। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। मीदी जिन राज्यों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा पंजाब शामिल हैं। आपकोे बता दें ये सभी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं।

मौजूदा समय में देश के कोरोना के 63 प्रतिशत से भी अधिक सक्रिय मामले इन्हीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ही हैं। इसके अलावा कुल पुष्ट मामलों का 65.5 प्रतिशत और कुल मौतों का 77 प्रतिशत भी इन्हीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। पंजाब और दिल्ली में हाल ही में कुल मामलों की संख्या में काफ़ी तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली में मृतकों की संख्या भी काफ़ी बढ़ी है। इन राज्यों में मृत्यु दर-सीएफआर 2 प्रतिशत से अधिक है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ प्रभावी सहयोग और समन्वय के साथ उनका नेतृत्व कर रही है। केंद्र सरकार उनकी स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी लगातार सहायता कर रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के सहयोग से किए गए ई-आईसीयू टेली-परामर्श के माध्यम से आईसीयू का संचालन करने वाले डॉक्टरों की नैदानिक प्रबंधन क्षमताओं को काफी हद तक बेहतर किया गया है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तर की समीक्षा ने अस्पतालों तथा कोविड स्वास्थ्य सुविधाओं में चिकित्सा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। केंद्र, नियमित रूप से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की सहायता करने और सकारात्मक मामलों के प्रबंधन, निगरानी, परीक्षण तथा कुशल नैदानिक प्रबंधन के लिए विभिन्न दलों की नियुक्ति कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here