विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर चरम पर है। इस जानलेवा विषाणु से दुनियाभर में में अब तक लगभग 3.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 9.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे 67.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 198041 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 53.93 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 85619 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 44.95 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 135783 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19270 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.56 लाख संक्रमित हुए हैं तथा 31283 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.50 लाख से अधिक हो गई है तथा 23665 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.89 लाख हो गई तथा 72803 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.58 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15857 लोगों की मृत्यु हुई है।
देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 6.40 लाख—————————30495
अर्जेंटीना—————–6.14 लाख—————————-12705
फ्रांस———————4.68 लाख—————————31257
चिली———————4.41 लाख—————————12245
ईरान———————-4.19 लाख————————-24118
ब्रिटेन———————-3.88 लाख ————————41821
बंगलादेश——————3.47 लाख————————–4913
सऊदी अरब—————-3.29 लाख—————————4458
इराक———————-3.16 लाख————————-8491
पाकिस्तान—————–..3.05 लाख————————-6415
तुर्की———————– 3.01 लाख————————–7445
इटली———————-2.97 लाख————————-35692
फिलीपींस——————-2.83 लाख————————-4930
जर्मनी———————-2.73 लाख————————9388

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here