संवाददाता

प्रखर प्रहरी

मुंबईः देश में प्राण घातक कोरोना वायरस से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। राज्य में इस संक्रमण के 23,365 नये मामले दर्ज किए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या आज रात बढ़कर 11.21 लाख के पार पहुंच गई। राज्य में इस समय कोविड-19 के 2.97 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण सक्रिये मामले 5328 बढ़कर  2,97,125 हो गे।  वहीं इस दौरान 17,559 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस प्राम घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 7.92 लाख से अधिक हो गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 11,21,221 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 474 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 30,883 हो गई है।

महाराष्ट्र में सोमवार को छोड़ कर लगातार 20 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में रविवार को कोविड-19  22,543,  शनिवार को 22,084 तथा शुक्रवार को सर्वाधिक 24,886 नये मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में कोविड रिकवरी दर बढकर 70.71 फीसदी पहुंच गई है, वहीं मृत्यु दर 2.75 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here