जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

01 सितंबर 2020 का राशिफलः-

मेष : मेष राशि के जातको का मन आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ : वृषभ राशि के जातक आज के दिन महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र करेंगे। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

मिथुन : मिथुन राशि वालों का आज के दिन किसी नये कार्य में रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।

कर्क : कर्क राशि वालों को आज के दिन के लिए सुझाव है कि वे भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ा स्वयं को रचनात्मक कार्यों की ओर केंद्रित करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समस्याओं पर खुलकर बात करें।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए परामर्श है कि महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

कन्या : आज के दिन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में आ रही कठिनाइयों ने न डरें, क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में कोई कार्य न करें।

तुला : आज के दिन महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी।

वृश्चिक : आज के दिन योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों  की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

धनु : धनु राशि वालों के लिए परामर्श है कि उपस्थित साधनों में संतुष्ट रहने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़गी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा।

मकर : आज के दिन अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आज के दिन सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मीन : आज के दिन आपको विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने स्वभाव धैर्य व वाणी में मधुरता लायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here