Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्ली- आज के दिन 1856 में भारत में विधवाओं को विवाह करने का कानूनी अधिकार मिला था। अंग्रेज सरकार से इसे लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था। उन्होंने ही विधवा विवाह को हिंदू समाज में स्थान दिलवाने का काम शुरू किया। आइए एक नजर डालते हैं 16 जुलाई को देश और दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1439-इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1661- यूरोप में पहला बैंक नोट स्‍वीडिश बैंक स्टॉकहोम बैन्को ने जारी किया था।
1856 – हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1890- पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
1905- बागेरहाट (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।
1925- इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1925-नैशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
1935 – ओकलाहोम सिटी में पहला पार्किंग मीटर इंस्‍टॉल किया गया था।
1945 – अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1951- नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1968 – भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्‍म हुआ था।
1969- इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप कैनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
1990- यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999-जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2003- पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2006- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2007- जापान के निगाटा तट पर 6.8 तीव्रता वाले भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हुआ।
2013 – बिहार के सारण जिले में स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद 23 बच्चों की मौत।
2015-वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।

16 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1909 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अरुणा आसफ अली का जन्‍म हुआ ।
1917- प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का जन्‍म हुआ।
1968- पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्‍म हुआ।

16 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
2005- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here