Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1912 में भारतीय सेना के महान अफसर मोहम्मद उस्मान का यूपी के आजमगढ़ में जन्म हुआ था। मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत खान ने बंटवारे के समय मुसलमान होने का वास्ता देकर उनको पाकिस्तान आने का आग्रह किया और पाकिस्तान की सेना का प्रमुख बनाने का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया और पाकिस्तान के साथ पहले युद्ध (1947-48) में वह शहीद हो गए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1795 – ‘ला मर्सेइल्लैसे’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण हुआ।
1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत हुई।
1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1926 – बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
1968 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला फुटबॉल विश्व कप जीता।
1979 –मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया।
1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या की गई।
1999 – चीन ने न्यूट्राॅन बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
2011 – भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2016- पाकिस्तान फैशन मॉडल एवं सोशल मीडिया स्टार कंदील बलूच की उसके भाई वसीम ने गला घोंट कर हत्या की गई।
2018 – फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मैच क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला गया जिसमें फ्रांस ने जीत हासिल कर दूसरी बार विश्व चैंपियन का ख़िताब हासिल किया।

15 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1611- आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म हुआ
1903- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता, के. कामराज का जन्म हुआ।
1912-भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ
1937 – हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ।

15 जुलाई के हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1967- मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध नायक एवं गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ ।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक एवं परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन हुआ।
2017- अमेरिकी अभिनेता मार्टिन लैंडाउ का यूसीएलए मेडिकल सेंटर में निधन हुआ।
2017: गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here