संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किये गये प्रयास का अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में असर दिखने लगा रहा है। यहां पर कोरोना संक्रमण नये मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा रहा है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के 1246 नये मामले दर्ज किये गये। वहीं 1344 मरीज इससे ठीक हुए। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 113740 हो गई है। इनमें से 91312 यानी 80.28 प्रतिशत मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 40 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां पर मृतकों की संख्या 3411 पहुंच गई है। दिल्ली में इस समय कोरोना के 19017 सक्रिय मामले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here