दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सवा आठ लाख के पास पहुंच गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्राण घातक विषाणु के पिछले 24 घंटों में 27,114 मामले सामने आए। इसके बाद देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 820916 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 11 जुलाई को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रण के कारण पिछले 24 घंटों में 519 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में इसके कारण मरने वाले लोगों की संख्या 22123 हो गई है। संक्रमण के मामलों में तेजी हो रही बढ़ोतरी के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में देश में 19,873 रोगी स्वस्थ हुए हैं। देश में अब तक कुल 5,15386 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। भारत में इस समय कोरोना के 2,83,407 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 7,862 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,38,461 पर पहुंच गया है। र इस अवधि में 226 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,893 हो गई है। वहीं 1,32,625 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,680 मामले दर्ज किये गये। अब राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,30261 पर पहुंच गई है। वहीं इस अवधि में 64 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1829 हो गयई है। राज्य में 82,324 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। राजधानी में अब तक 1,09,140 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं। वहीं 3,300 लोगों की मौत हुई है। यहां 84,694 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 40,069  लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2,022 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 28,147 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा यूपी और कर्नाटक सहित देश के लगभग सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here