Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

आज के ही दिन 1973 में पाकिस्तान की नैशनल असेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पारित किया था। भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने में दो साल का वक्त लगा दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 10 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – स्पेन से प्रतिशोध लेने के लिए किंग जॉर्ज द्वितीय ने एडमिरल्टी बोर्ड को अधिकृत किया।
1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1806 – ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सिपाहियों ने विद्रोह ‘वेल्लोर विद्रोह’ किया।
1823 – एलिजाबेथ फ्ररी के जेल सुधार अभियान के आधार पर यूनाइटेड किंगडम की संसद ने गैल अधिनियम पारित किया।
1851 – कैलिफ़ोर्निया के सांता क्लारा में कैलिफोर्निया वेस्लेयन कॉलेज के रूप में प्रशांत विश्वविद्यालय स्थापित किया गया।
1890 – व्योमिंग को अमेरिका के 44वें राज्य के रूप में स्थापित किया गया।
1912 – थॉमस मैकेन्ज़ी के इस्तीफे के बाद विलियम मासी न्यूजीलैंड के 19वें प्रधानमंत्री बने।
1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1936 – फ्रांसीसी सोशल पार्टी की स्थापना हुई।
1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।
1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाड़ी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
1951 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ।
1956 – ब्रिटिश हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने मौत की सजा को ख़त्म किया।
1958 – ब्रिटेन में पहला पार्किंग मीटर स्थापित किया गया।
1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट ऑफ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोगों की मौत।
2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के लिए मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत।
2017- श्री अमरनाथ यात्रा पर में हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।


10 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1949- क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ।
1950- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ।
1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ राजनाथ सिंह का जन्म हुआ।
1955-प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।


10 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1971- भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ।
1987- प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ।
2014-प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here