दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में प्राण घातक महामारी कोरोना के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,879 नये मामले दर्ज किये है। वहीं इस संक्रमण के कारण 487 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नौ जुलाई को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हाे गई है। वहीं 21,129 लोगों ने अब तक इसके कारण जान गंवाई है। वहीं इस दौरान 19,547 लोग इससे ठीक हुए हैें, जिसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 4,76,378 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,69,789 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 6,603 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 2,23,724 पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान 198 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,448 हो गई है। राज्य में 1,23,192 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,756 बढ़कर 1,22,350 पर पहुंच गई है। वहीं इस अवधि में 64 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1700 हो गई है। राज्य में 74,167 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है। यहां अब तक 1,04,864 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा 3,213 हुई है। यहां 748,199 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान  पर है। गुजरात में अब तक 38,333 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1993 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 27,289 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा यूपी और तेलंगाना सहित देश सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here