Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1892 में ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में छह जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1483 – रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने।
1787- पश्चिम बंगाल के शिवपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना।
1885- प्रसिद्ध वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
1892-दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
1944- महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार’राष्ट्रपिता’के नाम से संबोधित किया।
1947- सोवियन संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण होना शुरू हुआ।
1959- वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961- मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोगों की मौत।
1964-मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
2002- अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2006- भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 44 वर्षों के बाद व्यापार के लिये खोला गया।
2009- जद्रान्का कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012- पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013- नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
2014- इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला किया जिसमे हमास के सात सदस्य मारे गये।

06 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1901- प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ।
1935- तिब्बत समुदाय के 14वें और वर्तमान गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म हुआ।
1946-महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म हुआ।

06 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1954- भारत की पहली महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का निधन हुआ।
1986- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन हुआ।
2002- प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ।
2014- अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here