दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस के कारण तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति हर रोज भयावह होती जा रही है। तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 4280 नए मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 107,001 तक पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 65 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,450 हो गई है। प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से कम है।

्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 36,164 सैंपलों की जांच की गई।। राज्य में अभी तक रिकॉर्ड 13,06,884 सैंपलों का परीक्षण किया जा चुका है। राज्य में आज 2,214 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह से राज्य में अब तक 60,592 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि वर्तमान में 44,956 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिनमें आइसोलेन और अन्य सभी सक्रिय मरीजों को चिकित्सा देखरेख में रखा गया है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2505 नये मामले दर्ज किये गये। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,200 हो गई है। वहीं इस दौरान 81 मरीजों की मौत होने से इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2632 हो गई है। यहां अब तक 68256 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली मेंसक्रिय मामल़ों की संख्या कुल के 25940 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here