संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस रिकवरी दर 60.72 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दी है। उन्होंने तीन जुलाई को ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 60.72 प्रतिशत हो गई है।
देश में इस समय कोरोना के 2,29,524 सक्रिय मामले हैं। वहीं 3,80,374 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20,032 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। देश में अब तक सबसे अधिक कोरोना मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं। राज्य में 1,01,172 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। इसके बाद दिल्ली के 63,007, तमिलनाडु के 56,021, गुजरात के 24,601, उत्तर प्रदेश के 17,221, राजस्थान के 15,043, पश्चिम बंगाल के 13,037, हरियाणा के 11,019,मध्यप्रदेश के 10,815 और तेलंगाना के 9,069 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here