दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
लेहः लद्दाख दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लेह में सेना के जवानों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने सरहद से चीन को दो टूक शब्द में कहा कि विस्तारवाद का जमाना चला गया है। अब विकासवाद का वक्त है। उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी ताकतें मिट जाया करती हैं।
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है। विकासवाद के लिए असवर हैं। उन्होंने कहा कि बीती शताब्दी में विस्तारवाद ने ही मानव जाति का विनाश किया। किसी पर विस्तारवाद की जिद सवार होता है, तो हमेशा वह विश्व शांति के लिए खतरा है। इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट जाती हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि वह जब-जब राष्ट्र रक्षा से जुड़े फैसले के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले दो माताओँ को याद करते हैं। पहली हमारी भारत माता, दूसरी वे वीर माताएं जिन्होंने सैनिकों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि जवानों के सुरक्षा उपकरणों और हथियारों की हर संभव मदद की कोशिश सरकार कर रही है।

पीएम ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी भुजाएं चट्टान जैसी हैं और दुश्मनों ने जवानों का जोश और गुस्सा देख लिया है। उन्होंने कहा कि आपने जो वीरता हाल ही में दिखाई उससे विश्व में भारत की ताकत को लेकर एक संदेश गया है । आपके मजबूत संकल्प की वजह से ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। ‘आपकी इच्छाशक्ति हिमालय की तरह मजबूत और अटल है। देश को आप पर गर्व है।’

आपको बता दें कि चीन समय-समय पर लद्दाख और अरुणाचल के इलाकों पर अपना दावा बताता रहता है। उसने हाल ही रूस और भूटान की कुछ जमीन पर भी उसने अपना दावा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here