इंटरटेनमेंट डेस्क
प्रखर प्रहरी
मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार देर रात निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थी। सरोज खान को सांस लेने में शिकायत के बाद 17 जून से

मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सड़के 1.52 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल में भर्ती के बाद उनके कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थीं। वह लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर थीं औक 2019 में वापसी करते हुए मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ और कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ में एक-एक गाने को कोरियोग्राफ किया था। सरोज ने महज तीन साल की उम्र से बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 1974 में गीता मेरा नाम फिल्म से बतौर कोरियोग्राफर फिल्म दुनिया में मौका मिला था। उन्होंने अपने करियर में 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफी है। उन्हें तीन बार नैशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here