Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1938 में बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 30 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1855-बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
1914- दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1921- स्वीडन में मौत की सजा खत्म की गई।
1933- फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934- जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
1937- दुनिया का पहला आपातकालीन नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था।
1938- बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
1947- भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1966- अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन किया गया।
1985- लेबनान में बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।
1960- अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
1962- रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
1997- हांगकांग में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
2000- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2005-स्पेन ने समलैंगिक विवाह को वैध किया।
2012-मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

30 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1911- प्रसिद्ध साहित्यकार नागार्जुन का जन्म हुआ।
1966-मशहूर बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म हुआ।
1969-श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म हुआ।

30 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1917- प्रसिद्ध राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद एवं विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ।
2007 – प्रसिद्ध राजनेता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here