दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रही है। पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 19,906 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 528859 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 28 जून को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से 410 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में इसके कारण 16,095 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं इस दौरान 13,832 रोगी इससे ठीक हुए है। देश में अब तक 3,09,713 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना के 2,03,051 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 6,368 मामले दर्ज किये गये हैं तथा 167 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,133 और मृतकों की संख्या बढ़कर 7,273 हो गई है। राज्य में 84,245 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के कारण स्थित भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 2,948 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,188 तक पहुंच गया। इस अवधि में 66 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,558 हो गई।  राजधानी में 49301 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 78,335 पहुंच गई है। वहीं यहां अब तक इस वायरस से 1025 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 44,094 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 30,709 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1789 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 22,409 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा यूपी और राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here