Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1975 में ब्रिटिश शासन के बाद पहली बार सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगाए। समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगाई गई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 1975 में घटित हुई घटनाओं परः-

1651- पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
1776-अमेरिकी क्रांति: अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
1748 – एम्सटर्डम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भड़के दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1838 – ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।
1846 – एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।
1857- नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
1894-श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1902-अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया
1914-ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
1919- प्रथम विश्व युद्ध में पराजय के बाद जर्मनी ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किये
1941 – जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
1950-कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या।
1956 – पोलैंड के पोज़नेन में दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।
1975- भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
1981 – ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
1981 – चीन ने कैलाश-मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
1986 – भारत सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995 -बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
2004 – तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।
2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।

28 जून को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1787: ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म हुआ।
1873- प्रसिद्ध जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ।
1940- बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ।
1921 – पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्म हुआ।

28 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1972- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पीसी महालनोबिस का निधन हुआ
2007- जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन हुआ।
2012- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here