file Picture

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

मुंबईः वैश्विक महामारी कोरोना से महाराष्ट्र में भयावह होती जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकाॅर्ड 5024 नये मामले दर्ज किये गये और संक्रमितों की संख्या शुक्रवार की रात बढ़कर डेढ़ लाख के पार पहुंच गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 152765 लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आए हैं। वहीं इस दौरान 175 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 7106 हो गया है। इस दौरान राज्य में 2362 लोग रोगमुक्त हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 79815 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पा चुक हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 65829 है।

वाणिज्यनगरी मुंबई कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है। यहां पर अब तक 72000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तथा करीब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई कोरोना से प्रभावित होने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 1297 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 72175 पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 117 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4179 पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here