जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

26 जून 2020 का राशिफलः-

मेष : आज मंगल व चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। सूर्य व शनि गोचर के कारण जॉब में उन्नति की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। लाल फल का दान करें।

वृष : चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभ देगा। शुक्र व बुध तथा आज का चन्द्र गोचर धन का आगमन करा सकता है। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन: नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। आज वाहन क्रय करने का भी संयोग बन सकता है। जॉब में प्रोग्रेस रहेगी। हरा रंग शुभ है। 

कर्क: चन्द्रमा कोई धर्मिक अनुष्ठान घर पर ही करवा सकते हैं। व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज आपका व्यवहार व वाणी बहुत कार्य करेगी।

सिंह: जॉब में सिंह का चन्द्रमा नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

कन्या : आज स्वास्थ्य आपके अनुकूल हैं। छात्र सफलता से प्रसन्नता रहेंगे। स्वास्थ्य में बुध जनित रोग स्किन विकार से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

तुला : आज जॉब को लेकर मानसिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक : मंगल का चतुर्थ गोचर व चन्द्रमा सप्तम गोचर आज व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु : आज किसी रुके कार्य की प्रगति व धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सजग रहें।

मकर : शनि व चन्द्रमा लाभ देंगे। छात्र लाभन्वित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। गाय को केला खिलाएं। वाहन क्रय करने का संयोग बन सकता है।

कुम्भ : जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

मीन- आज मन आध्यात्मिक रहेगा। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देगा। आज जॉब को लेकर आपके उच्चाधिकारी  विवाद दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here