Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र को स्वीकार किया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया था।

1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945 – सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
2000- उत्तरी आयरलैंड में आईआरए ने अपने 81 वर्ष के इतिहास में पहली बार अपने गोपनीय हथियारों की स्वतंत्र जांच की अनुमति दी।
2001- युगांडा में चुनावी हिंसा में सात लोगों की मौत।
2004- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरुल्ला जमाली ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की बैठक में पद से इस्तीफा देकर मंत्रिमंडल को भंग कर दिया और चौधरी शुजात हुसैन को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) का अध्यक्ष नामित किया।
2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
2018- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा।
2019- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

26 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1254- इटली के विख्यात नाविक एवं पर्यटक मार्को पोलो का जन्म हुआ।
1564- नक्सबंदी पंथ के उलेमा शेख अहमद सरहिंदी का जन्म हुआ।
1888- मराठी रंगमंच के महान् नायक एवं मशहूर गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।

26 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1947- कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन हुआ।
1961- प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन हुआ।
2003- ब्रिटेन की पूर्व प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर के पति सर डेनिस थैचर का लंदन में निधन।
2004- मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here