बिजनेस डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः सरकार अमेरिका और कुछ चुनिंदा यूरोपीय देशों के साथ सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि उसे अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस से यात्री उड़ानें के परिचालन का अनुरोध मिला है,जिन पर विचार किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि ये शेड्यूल यात्री उड़ानें नहीं होंगी। ये एयर इंडिया द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत भरी जा रही उड़ानों की तरह होंगी। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के परिवहन विभाग और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के साथ 15 जून को इस मुद्दे पर एक बैठक हुई थी। इसके बाद अमेरिका ने 19 जून को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। मंत्रालय द्विपक्षी समझौतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर मंत्रालय विचार कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने और भारत से विदेशी नागरिकों को उनके देश पहुंचाने के लिए शुरु किये गये वंदे भारत मिशन के बाद अब हम द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर उड़ानें शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। इन उड़ानों में आम तौर पर दूसरे देश में रहने वाले भारतीय और विदेशी नागरिक आवागमन कर सकें। अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के अलावा ब्रिटेन के लिए भी उड़ानें शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here