विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः जानलेवा विषाणु कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में इसके कारण अब तक इससे 4.72 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इससे संक्रमितों का आंकड़ा 90.99 लाख हो गया है। कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इसके कारण होने वाली मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14, 933 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,215 हो गई है। इसी अवधि में 312 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14,011 हो गई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 23.13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 120,402 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 11.07 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 51,271 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 5.92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,196 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3.07 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,731 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

संक्रमण के मामले में पेरू और चिली विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2.58 लाख और मृतकों की संख्या 8,223 हो गई है। वहीं चिली में अब तक कोरोना वायरस से 2.47 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 4,502 है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में आठवें स्थान पर स्पेन है। यहां अब तक 2.47 लाख लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,324 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने काफी बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 238,720 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,657 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा दुनिया के ज्यादातर देश में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here