दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस जानलेवा विषाणु के रिकॉर्ड 14,516 नये मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं इस महामारी से इस दौरान 375 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 9120 मरीज रोगमुक्त भी हुए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 20 जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 3,95,048 प्रभावित हुए हैं तथा अब तक 12,948 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 2,13,831 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। बहरहाल देश में इस समय कोरोना संक्रमण के 1,68,269 सक्रिय मामले हैं।कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संंक्रमण के 3827 मामले दर्ज किये गये और 142 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,331 और मृतकों की संख्या बढ़कर 5893 हो गई है। इस दौरान राज्य में 1935 रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,773 हो गयी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 54,449 लोगों पर संक्रमित हुए हैं तथा इससे 666 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 30,271 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।इस जानलेवा विषाणु के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थित भयावह बनती जा रही है। यहां इससे अब तक 53116 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 2035 लोगों की मौत हुई है। वहीं 23569 लोग ठीक हुए हैं। वहीं गुजरात में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 26141 लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 1618 लोगों की मौत हुई है। वहीं 18159 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा यूपी और राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here