संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तबीयत बिगड़ गई है। 55 वर्षीय जैन को शुक्रवार को आईसीयू यानी गहन चिकित्सा कक्ष में शिफ्ट करना पड़ा। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि जैन को साकेत के मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। यहां उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी।

जैन को ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने का फैसला लिया गया था। जैन में निमोनिया के लक्षण मिलने कै बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। हालांकि जैन की सेहद में गुरुवार को सुधार देखा गया था।
जैन की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 17 जून को सत्येंद्र पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बहुत तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी।

जैन के सम्पर्क में आए लोगों को होने का निर्देशः-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोग पिछले कुछ दिनों में जैन के संपर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटीन होने के निर्देश दिए गए हैं। जैन ने दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे।

आप विधायक आशिशी मार्लेना भी कोरोना पॉजिटिवः-

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई ह। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। आतिशी पार्टी की तीसरी विधायक हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले करोल बाग विधायक विशेष रवि और पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here