जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

19 जून 2020 का राशिफलः-

मेष :  आज प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष :  जॉब में प्रमोशन या परिवर्तन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में किसी नई कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन : राहु व बुध इस समय इसी राशि में है। धन का अनायास व्यय होगा। आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कर्क : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नीला रंग शुभ है। सिंह व धनु राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा। अन्न दान करें। व्यवसाय में लाभ रहेगा।

सिंह : सूर्य व चन्द्र गोचर इस राशि के लिए शुभ है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता प्राप्ति का है। सरकारी कार्य बनेंगे। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या : जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। आज मन को धार्मिक कार्यों में लगाने का दिवस है।

तुला: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। किसी कन्या या मिथुन राशि के मित्र का सहयोग प्राप्त होना चाहिए।

वृश्चिक: आज मंगल तथा चन्द्रमा जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

धनु :  गुरु तथा चन्द्रमा धन का आगमन कराएगा। जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

मकर :  चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। शनि न्याय का कारक ग्रह है। आप जो भी कार्य करते हैं उसको आज सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कुम्भ : व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। उड़द का दान करें।

मीन :  धार्मिक भावना से मन हर्षित रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्र गोचर लाभ देगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here